Posts

Showing posts from February, 2025

Real Story

 एक दिन खाली बैठे मैंने फेसबूक पर एक अनजाने आदमी को फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट भेज दी, जो दिखने में बहुत हैंडसम था। उस आदनी ने उसी रात फेसबूक पर मेरी भेजी फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट एक्‍सेप्‍ट कर ली। "तुम्‍हे पता है कि तुम इस साड़ी में कितनी खूबसूरत लग रही हो, उसने मेसेज किया"। "थैंक्‍स, मुझे भी तुम्‍हारी DP अच्‍छी लगी"। इसी तरह हमने बातें करनी शुरू कर दी।   मुझे पता था कि वह 39 साल का शादी शुदा आदमी है, जो दो बच्‍चों का बाप भी है। इन सब चीजों के बाद भी हमने अपनी बातें शुरू कर दी। इतना ही नहीं हमने अपना नंबर भी एक दूसरे के साथ बदल लिया। देखते ही देखते हम एक दूसरे के करीब आ गए, और एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड बन गए। फेसबूक पर हम एक दूसरे के साथ बहुत ज्यादा बाते करने लगे, और सोशल मीडिया पर ज्‍यादा से ज्‍यादा समय बिताने लगे। दूसरी ओर उस आदमी को लगने लगा कि हमारे करीब आने से इतनी बाते करने से वह अपनी बीवी से दूर जा रहा है। वह अपने बच्‍चों के साथ दूसरे स्‍टेम में रहती थी। वह मुझसे बोलता था, "अभी पता नहीं मैं सारा दिन तुम्‍हारे बारे में ही सोंचता रहता हूं, मुझे अफसोस है इस बात पर।"...
MY CONTRACT WIFE EP - 2 Episode Title - पहली मुलाकात आरव को अपनी नज़रों पर यकीन नहीं हो रहा था। लेकिन सच यही था कि ये वही लड़की है जिसे आरव ने ट्रैफिक सिग्नल के पास देखा था। "चल, जल्दी चल..!"- इससे पहले कि आरव उससे कुछ सवाल-जवाब कर पाता, वहाँ मौजूद दूसरी लड़की ने उसका हाँथ पकड़ के उसे आगे की तरफ खींचते हुए कहा । कुछ ही देर में वो लड़की स्टेज पर जा कर नाचने लगी। ड्रिंक करते वक़्त बीच बीच मे आरव अपनी नजरों को उसकी तरफ जाने से नहीं रोक पा रहा था। कुछ देर बाद एक लड़का उस लड़की के साथ नाचने लगा। आरव ने बेफिक्री से अपना मुँह दूसरी तरफ फेर लिया। नाचते हुए उस लड़के ने मौका पाकर अपना हाथ उस लड़की के कमर पर रख दिया। वो लड़की चौंक उठी और उसने अपने कदम पीछे खींच लिए। पीछे होते ही वो वेटर से टकराई और फिर वहाँ कुछ टूटने-फूटने की तेज आवाज गूँज उठी। इसके साथ ही म्यूजिक भी तुरन्त बन्द हो गया। सबकी नजर डान्स फ्लोर की तरफ थी वहाँ पर चारों तरफ वाइन की कुछ टूटी हुई बोतले और टूटे हुए काँच के ग्लास पड़े हुए थे और साइड में, वो ही ट्रैफिक लाइट वाली लड़की गिरी पड़ी थी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बा...

My Contrac Wife

"MY CONTRACT WIFE" EP - 1 Episode Title - शादी या सौदा " आज इतने दिन बाद मेरी याद कैसे आयी तुम्हे..?"- गाढ़े लाल रंग का टाइट टॉप पहने हुए एक लड़की ने अपने गले से चिपके हुए शख्स के कानों में बुदबुदाते हुए कहा। रूम की डिम लाइट के बावजूद उस शख्स का गठीला और गोरा बदन चमक रहा था। वो शख्स उस लड़की की बातों को कुछ यूँ इग्नोर कर रहा था, जैसे मानो उसे कुछ सुनाई ही नहीं दे रहा हो। वो लगातार उस लड़की के गले और होठों को अपनी आँख बन्द किए हुए चूमे जा रहा था। “उम्मम....! आराम से....! मैं यहीं हूँ...! अभी तो पूरी रात पड़ी है...!"- लड़की ने उस शख्स की ओर देखकर मुस्कुराते हुए कहा। लड़की के इतना कहने के बावजूद वो शख्स इस कदर जल्दी में था मानो आज ये उसकी जिन्दगी की आखिरी रात हो...! उस शख्स ने अपने फोन की तरफ एक नजर डाली और फिर से अपने काम मे लग गया। लेकिन कुछ ही पल में वो उठ खड़ा हुआ और फिर फोन अपने हाथ मे लेकर कमरे से बाहर जाने लगा। "आरव.....! क्या हुआ...? कहाँ जा रहे हो...?" उस लड़की ने खुद को सफेद चादर के बीच समेटते हुए कहा। "कहीं नहीं...! आज की मीटिंग डन..! गुड...