Real Story
एक दिन खाली बैठे मैंने फेसबूक पर एक अनजाने आदमी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी, जो दिखने में बहुत हैंडसम था। उस आदनी ने उसी रात फेसबूक पर मेरी भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। "तुम्हे पता है कि तुम इस साड़ी में कितनी खूबसूरत लग रही हो, उसने मेसेज किया"। "थैंक्स, मुझे भी तुम्हारी DP अच्छी लगी"। इसी तरह हमने बातें करनी शुरू कर दी। मुझे पता था कि वह 39 साल का शादी शुदा आदमी है, जो दो बच्चों का बाप भी है। इन सब चीजों के बाद भी हमने अपनी बातें शुरू कर दी। इतना ही नहीं हमने अपना नंबर भी एक दूसरे के साथ बदल लिया। देखते ही देखते हम एक दूसरे के करीब आ गए, और एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड बन गए। फेसबूक पर हम एक दूसरे के साथ बहुत ज्यादा बाते करने लगे, और सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगे। दूसरी ओर उस आदमी को लगने लगा कि हमारे करीब आने से इतनी बाते करने से वह अपनी बीवी से दूर जा रहा है। वह अपने बच्चों के साथ दूसरे स्टेम में रहती थी। वह मुझसे बोलता था, "अभी पता नहीं मैं सारा दिन तुम्हारे बारे में ही सोंचता रहता हूं, मुझे अफसोस है इस बात पर।"...